फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Family members created chaos after seeing four dead bodies simultaneously

हाथरस : एक साथ चार शवों को देख परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 05 Jan 2021 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Family members created chaos after seeing four dead bodies simultaneously
हाथरस : सिकंदराराऊ क्षेत्र में दुर्घटना के बाद जिला अस्पताल में सोमवार की देर रात्रि घयलों का होत - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र में कासगंज रोड पर ग्राम नगला जलाल के निकट बिजलीघर के सामने हुई दुर्घटना में राजस्थान के अलवर जनपद के चार लोगों की मौत हो गई। इनके शव पोस्टमार्टम हाउस पर मंगलवार की दोपहर 11 बजे पहुंचे। इन्हें देखकर यहां मौजूद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए।
उल्लेखनीय है कि सोमवार और मंगलवार की रात को करीब 10 बजे सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के कासगंज रोड पर ग्राम नगला जलाल के पास बिजलीघर के सामने एक बोलेरो गाड़ी संख्या आरजे 02 यूए-3699 व ट्रक नंबर जेएच 02 वाई51184 की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार चार लोगों रामबक्सी (35) पुत्र राजपाल, गुल्लीबाई (10) पुत्री स्वर्गीय विश्राम मीणा निवासीगण बूचपुरी थाना राजगढ़, रामनिवास (30) पुत्र हरीराम निवासी फतेहपुर थाना लक्ष्मणगढ़ और चालक मदनलाल (26) पुत्र कैलाशचंद्र सैनी निवासी सालोली थाना रैणी जनपद अलवर की मौत हो गई, जबकि सौराम पुत्र रतनलाल मीणा, पप्पूराम पुत्र सांवल्याराम मीणा, मीरा देवी पत्नी स्वर्गीय विश्राम मीणा और आनंद कुमार पुत्र लहरी मीणा निवासीगण बूचपुरी थाना राजगढ़ जनपद अलवर घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था। मंगलवार की सुबह मृतकों के परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए, लेकिन उनके आने तक यहां शव नहीं पहुंचे थे। सुबह 11 बजे चारों शव पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे तो उन्हें देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। कुछ लोग रोने-बिलखने लगे। दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने चारों शव परिजनों को सौंप दिए। इन्हें लेकर परिवार के लोग राजस्थान चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed