{"_id":"601edfa28ebc3e4c670e888e","slug":"hathras-fake-call-centers-fraudulently-cheating-people-19-people-arrested-hathras-news-ali255605918","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लोगों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटरों का हुआ भंडाफोड, 19 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लोगों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटरों का हुआ भंडाफोड, 19 लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली सदर पुलिस की गिरफ्त में फर्जी कॉल सेंटर से पकडे़ गए लोग।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट और कोतवाली सदर पुलिस ने एसओजी के साथ मिलकर शहर के फर्जी कॉल सेंटरों पर छापा मारा। पुलिस टीम ने यहां से 31 मोबाइल फोन, 10 नोट बुक, एक लैपटॉप, एक रजिस्टर सहित पार्सल के रेपर बरामद किए हैं। दोनों थाना क्षेत्रों से कॉल सेंटरों पर काम करने वाले 19 युवक-युवतियोें को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में ज्योतिष के नाम पर कॉल सेंटर चलाकर लोगों से ठगी करने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने यहां से दुष्यंत पुत्र धीरेंद्र निवासी विष्णुपुरी, कृष्ण कन्हैया पुत्र रामकुमार रावत निवासी दयानतपुर, तुषार मलिक पुत्र गुलशन मलिक निवासी नेहरू कॉलोनी, रजत पाराशर पुत्र जितेंद्र पाराशर निवासी कांशीराम कॉलोनी और शिवम पुत्र राकेश कुमार निवासी विष्णुपुरी को दयानतपुर में संचालित कॉल सेंटर से गिरफ्तार किया है।
कोतवाली सदर पुलिस ने भी फर्जी रूप से संचालित कॉल सेंटरों पर छापा मारकर 14 युवक व युवतियों को गिरफ्तार किया। इनमें दुर्गेश कुमार पुत्र दामोदर सिंह निवासी हतीसा, संतोष शर्मा पुत्र रामखिलाड़ी शर्मा निवासी बालापट्टी, राहुल शर्मा पुत्र मानिकचंद्र शर्मा निवासी माधव विहार कॉलोनी, लोकेश कुमार पुत्र मुंशीलाल निवासी हतीसा, अनवर पुत्र अयूब कुरैशी, इमरान पुत्र असलम मेहरबान व अफरान पुत्र मेहरबान निवासीगण लाला का नगला, सौरभ शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा निवासी इगलास अड्डा, सुंदरम पुत्र हीरालाल निवासी घंटाघर, अभिषेक पुत्र सुशील कुमार निवासी राम मंदिर के पास पीपल चौक, श्रीनगर, माही पुत्री बनवारीलाल निवासी तमना गढ़ी, प्रीती उर्फ पूजा पुत्री प्रभूदयाल निवासी बिजलीघर ओढ़पुरा, मोनिका पुत्री भूरी सिंह निवासी हरिया सासनी, सुमन पुत्री रामवीर निवासी छोटा नवीपुर नई बस्ती के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
यह है अपराध करने का तरीका
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछने पर बताया कि वह नंबरों का डेटा रुपये देकर खरीदते थे। इसके बाद विभिन्न नंबरों पर फोन करके लोगों को कम कीमत में ब्रांडेड चीजें जैसे-मोबाइल फोन, घड़ी व जूते आदि मिलने का झांसा देकर उनसे ऑर्डर लेते थे और उनके द्वारा बताए गए पते पर डाक पार्सल के माध्यम से इन वस्तुओं की जगह कम कीमत की वस्तुएं भेजकर उनसे ब्रांडेड वस्तुओं की कीमत वसूल करते हैं। पार्सल रिसीव हो जाने के बाद रुपये खाते में आ जाते थे, जिसके बाद वह उन नंबरों पर संपर्क करना बंद कर देते थे। विभिन्न जनपदों और राज्यों के लोगों को फोन पर सर्व संकल्प राशि रत्न संस्थान 55 छोटा बाजार सदर बाजार मथुरा का पता बताकर मंहगे स्मार्ट फोन कम कीमतों पर भेजने की बात कहकर लोगों को झांसे में लेते थे ओर पार्सल में रेपर के अंदर मोबाइल फोन की जगह छोटी-छोटी चीजें जैसे लॉकेट व यंत्र आदि रखकर पार्सल भेजकर रुपये ठग लेते हैं।