फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Every BJP worker runs membership campaign at his booth

हाथरस : भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर चलाए सदस्यता अभियान

Fri, 29 Oct 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Every BJP worker runs membership campaign at his booth
हाथरस : भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मंचासीन अतिथि। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा के जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें सदस्यता व मतदाता अभियान की योजना पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता जिला प्रभारी चौ. देवेंद्र सिंह थे।
जिला प्रभारी ने बताया कि सदस्यता अभियान के मंडल संयोजकों को मंडल अध्यक्षों के साथ मिलकर प्रत्येक बूथ पर मिस्ड कॉल के माध्यम से 100-100 नये सदस्यों को जोड़ना है। वर्तमान में पार्टी के लगभग दो करोड़ सदस्य हैं। इनकी संख्या को हम सबको मिलकर चार करोड़ तक पहुंचाना है। यह तभी संभव होगा, जब भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर घर- घर जाकर नवंबर माह में ए और बी कैटेगरी बूथों पर सदस्यता अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

इस क्रम में जनप्रतिनिधियों को भी सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी देते हुए शिविर लगाकर इसमें सहयोग करना है। आगामी एक नवंबर से चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में भी अपने कार्यकर्ताओं को बूथ पर जाकर नये मतदाताओं के फॉर्म भरवाकर इनकी संख्या बढ़ाने पर जोर देना है, जिससे विधानसभा चुनाव में फिर से एक बार पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बन सके। जिलाध्यक्ष ने 31 अक्तूबर को श्रीजी फार्म हाउस अलीगढ़ रोड पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग करने की बात कही। संचालन जिला महामंत्री प्रीती चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य रूप से सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, विधानसभा प्रभारी नत्थी सिंह, सुनील पांडेय, डौली माहौर, सदस्यता अभियान प्रमुख सुनील गौतम, हरिशंकर राना, बृजेश सिंह चौहान, प्रेम सिंह कुशवाहा, सुनील गुप्ता, संतराज सिंह, अविनाश तिवारी, डॉ. मथुरा प्रसाद गौतम, प्रभात पचौरी, मीरा माहेश्वरी, दुर्गेश नंदनी, संध्या आर्य, शीलेंद्र गौड़, राजेंद्र चौधरी, अनुराग अग्निहोत्री, हाफिज सब्बीर अहमद, भीकम सिंह चौहान, सुनीता वर्मा, मोहित बघेल, चौ. हंबीर सिंह, अनिल पाराशर, अंशुल शर्मा, शरद माहेश्वरी, राजपाल सिंह, राजवीर कुशवाहा, धर्मेंद्र उपाध्याय, शिवदेव दीक्षित, ध्रुव शर्मा, राजेंद्र सिंह धाकरे, ओजवीर सिंह राणा, योगेश परमार, नरेश गुप्ता, कमल नयन वार्ष्णेय, दिनेश त्यागी, अनंतवीर सोलंकी, अजय रावत, ओमवीर सिंह प्रधान, उपवेंद्र प्रधान, अंकुश गौड़, चरण सिंह सागर, विजयवीर सिंह, अभय यादव आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed