{"_id":"5fdba0ee8ebc3e3b890712ca","slug":"hathras-even-after-years-of-head-post-office-the-dream-is-incomplete-hathras-news-ali251392722","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्रधान डाकघर का वर्षों बाद भी सपना अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्रधान डाकघर का वर्षों बाद भी सपना अधूरा
विज्ञापन
हाथरस : मुख्य डाकघर का भवन।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में मुख्य डाकघर को प्रधान डाकघर बनने का सपना कई वर्षों बाद आज भी अधूरा है। पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने इस मामले में पहल की। फाइल हाथरस से तैयार होकर दिल्ली तक पहुंची। अब कागजी प्रक्रिया ठंडे बस्ते में पड़ने के कारण जिले के लोग आज भी सुविधाओं को तरस रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर के आगरा-अलीगढ़ रोड पर बने मुख्य डाकघर को प्रधान डाकघर बनाने का प्रस्ताव पूर्व सांसद राजेश दिवाकर की पहल पर भेजा गया। यह प्रस्ताव आगरा रीजन ऑफिस से लखनऊ होते हुए दिल्ली पहुंच गया। प्रधान डाकघर बनाने के लिए तोछीगढ़ व मेंडू को सब ऑफिस बनाया जाना था। मेंडू में डाकघर खुल गया। तोछीगढ़ में कार्यालय बनाने की हरी झंडी नहीं मिली। उसके बाद चुनाव आ गया।
कागजी प्रक्रिया ठंडे बस्ते में पड़ गई। इस कारण चेक क्लीयरेंस, स्वर्ण नक्षत्र योजना, चेकबुक आदि सुविधाओं के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ता है। यदि इस प्रस्ताव पर दोबारा से कोई जनप्रतिनिधि पहल करें तो शहर का मुख्य डाकघर प्रधान डाकघर बन सकता है। इससे जिले के लोगों को काफी राहत मिलेगी। डाक विभाग के एएसपी चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि प्रधान डाकघर का प्रस्ताव दिल्ली तक पहुंच गया है। तोछीगढ़ व मेंडू ऑफिस को जोड़कर प्रधान डाकघर बनाया जाना था। पहल न होने के कारण अधर में है।