फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Energy Minister sent a letter to collect the arrears

हाथरस : बकाया जमा कराने के लिए ऊर्जा मंत्री ने भेजी पाती

Fri, 19 Mar 2021 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Energy Minister sent a letter to collect the arrears
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में ज्यादा से ज्यादा बकाया जमा कराने के लिए अब ऊर्जा मंत्री ने बकायेदारों के नाम पाती भेजी है। इस पाती में बकायेदारों से ओटीएस में पंजीकरण कराने के बाद बकाया जमा कराके छूट का लाभ लेने को कहा गया है।
बकाया वसूली के लिए फील्ड में निकलने वाले बिजली अधिकारी इस पाती को अपनी जेब में रखेंगे। वह बकायेदारों को इस पाती को दिखाकर बकाया जमा कराने की अपील करेंगे। गौरतलब है कि जिले में बिजली उपभोक्ताओं पर विभाग का करोड़ों रुपये का बकाया है।
विज्ञापन

इस बकाये की अदायगी के लिए विभाग ने ओटीएस लागू की है। शासन ने जिले में एक लाख उपभोक्ताओं का इस योजना में पंजीकरण कराते हुए उनसे बकाया जमा कराने का लक्ष्य दिया है, लेकिन लाख कोशिश के बावजूद विभाग को इस लक्ष्य को हासिल करने में सफलता नहीं मिल रही है। ऐसे में अधिकारियों को उम्मीद है कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की पाती बकायेदारों को प्रेरित करने में मददगार साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed