{"_id":"5efb83648ebc3e43351cf14d","slug":"hathras-end-of-administrative-and-financial-powers-of-the-heads-of-12-gram-panchayats-hathras-news-ali237473988","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: 12 ग्राम पंचायतों के प्रधानों के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: 12 ग्राम पंचायतों के प्रधानों के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार समाप्त
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले की 12 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार अब समाप्त हो गए हैं। नगर पालिका परिषद हाथरस के सीमा विस्तार के साथ ही जिले की 12 ग्राम पंचायत नगरपालिका की सीमा में शामिल हुई थीं। शासन ने इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के अधिकार 30 जून तक के लिए बहाल किए थे। अभी फिलहाल इन ग्राम प्रधानों के अधिकार की तिथि बढ़ाने संबंधी कोई भी पत्र यहां जिला प्रशासन को प्राप्त नहीं हुआ है।
शासन स्तर से नगर पालिका परिषद हाथरस का विस्तार किया गया इस सीमा विस्तार में जिले की 12 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया। इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के शासन ने 30 जून तक के लिए प्रशासनिक व वित्तीय अधिकारों को बहाल किया था। यहां जिला प्रशासन को डी नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। जिला प्रशासन द्वारा पंचायतराज विभाग की ओर से डी नोटिफिकेशन संबंधी सभी दस्तावेजों को पूरा कर शासन को भेज दिया गया है, लेकिन अभी तक शासन द्वारा डी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
विभागीय अधिकारियों की मानें तो एक जुलाई को डी नोटिफिकेशन जारी हो सकता है, लेकिन अभी ग्राम प्रधानों के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकारों के बढ़ाने संबंधी कोई भी पत्र यहां पंचायतराज विभाग को प्राप्त नहीं हुआ है। इस कारण 12 ग्राम पंचायतों के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार ग्राम प्रधानों के समाप्त हो चुके हैं।अब अधिकारी डी नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि अभी डी नोटिफिकेशन संबंधी कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। साथ ही ग्राम प्रधानों के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार में बढ़ोतरी संबंधी भी कोई भी आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
------
यह हैं ग्राम पंचायतें
हतीसा-भगवंतपुर, नहरोई, जोगिया, कलवारी, गढ़ी तमना, मीतई, गिजरौली, हाथरस देहात, सोखना, दादनपुर ढकपुरा, तरफरा, दयानतपुर आदि ग्राम पंचायतें शामिल हैं।