{"_id":"628bd0467df4fb6fc84d177f","slug":"hathras-electricity-of-district-hospital-is-falling-for-two-and-a-half-hours-hathras-news-ali2922465156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ढाई घंटे गुल रही जिला अस्पताल की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ढाई घंटे गुल रही जिला अस्पताल की बिजली
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल में बिजली न आने पर पंखा बंद होने के कारण परेशान भर्ती मरीज। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिला अस्पताल परिसर में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अलग फीडर है, इसके बावजूद पिछले काफी दिनों से यहां की बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। सोमवार को अस्पताल में ढाई घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली जाने से लोगों के न एक्स-रे हुई और न सीटी स्कैन। इससे लोग काफी परेशान रहे।
सोमवार को सुबह आठ बजे ओपीडी तो खुल गई, लेकिन बिजली न होने के कारण करीब साढ़े दस बजे तक एक्स-रे विभाग व सीटी स्कैन सेंटर के कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। एक्स-रे कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लग गई। यहां पर सभी को अपना नंबर पहले लगवाने की जल्दी थी। कुछ तो एक दूसरे पर झुंझलाते हुए नजर आए। करीब साढ़े दस बजे बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद एक्स-रे व सीटी स्कैन का कार्य शुरू हो सका।
- मेरी मां बीमार हैं। डॉक्टर ने सीटी स्कैन लिखा है। लेकिन बिजली न होने क कारण काफी इंतजार करना पड़ रहा है। अब बिजली आई है। - सोनू, खेड़ा बरामई, तीमारदार
विज्ञापन
- सुबह से बैठे हुए हुए हैं, लेकिन जिला अस्पताल में बिजली न होने की बात कह कर एक्स-रे नहीं किया जा रहा है। दो घंटे से अधिक समय से बिजली नहीं आ रही है। - तारा, मुरसान
- जिला अस्पताल की बिजली पोल से बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद वहां सप्लाई को दुरुस्त करा दिया गया। - विशाल निषाद, एसडीओ, हाथरस।