फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity consumption increased with winter, people are burning heaters

हाथरस : सर्दी के साथ बढ़ी बिजली की खपत, लोग जला रहे हीटर

Sun, 25 Dec 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity consumption increased with winter, people are burning heaters
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने के साथ ही बिजली सिस्टम पर ओवरलोडिंग भी बढ़ गई है। वजह है कि लोग सर्दी से बचाव के लिए हीटर और ब्लोअर का प्रयोग कर रहे हैं। बिजली की खपत में भी इजाफा हो गया है। नवंबर माह में जिले में 13 मिलियन यूनिट बिजली की खपत हुई है। अब दिसंबर माह में खपत बढ़ने के साथ बिजली सिस्टम ओवरलोड हो रहा है और इसका असर आपूर्ति पर भी पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिले में 64 बिजलीघरों के जरिये दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। आगरा के पीली पोखर विद्युत उपकेंद्र से मीतई 220 केवीए सबस्टेशन को प्रतिदिन करीब सात सौ मेगावाट बिजली की आपूर्ति की जाती है। विभाग द्वारा हर माह खपत का आंकलन किया जाता है। नवंबर माह में जिले में बिजली की खपत 13 मिलियन यूनिट पहुंच गई है। अब दिसंबर में सर्दी की शुरुआत के साथ बिजली की खपत में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

अधिकारी माह के अंत में आने वाली रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। बिजली सिस्टम पर हीटर और ब्लोअर से लोड पड़ रहा है। इससे अधिकारी खपत बढ़ने का अनुमान लगा रहे हैं। शहर से देहात तक हर रोज बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं। इस कारण लोगों को हर रोज कई घंटे बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। अधीशासी अभियंता अभिषेक सिंह का कहना है कि नवंबर में 13 मिलियन यूनिट बिजली की खपत हुई है। खपत का आंकड़ा कितना बढ़ गया है, इसका पता माह के अंत में ही चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed