फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity consumers will get electricity bill on WhatsApp while sitting at home

हाथरस: बिजली उपभोक्ताओं को घर बैठे व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली का बिल

Fri, 05 Jun 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity consumers will get electricity bill on WhatsApp while sitting at home
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। बिजली विभाग बदलते समय में उपभोक्ताओं की सुविधा देने के साथ-साथ हाईटेक होता जा रहा है। अब आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को मेल आईडी या व्हाट्सएप पर बिजली का बिल उपलब्ध होगा। जिसके लिए बिजली विभाग द्वारा मीटर रीडरों की मदद से केवाईसी कराई जा रही है। केवाईसी फार्म में उपभोक्ताओं को अपना व्हाट्सएप नंबर, मेल आईडी आदि बतानी होगी। सिस्टम अपडेट होने के बाद जल्द ही विभाग बिजली गुल की भी सूचना एसएमएस के माध्यम से देगा। निगम के अफसरों ने जिले के बिजली कार्यालय को केवाईसी फार्म उपलब्ध करा दिए हैं। जल्दी इस कार्य को शुरू किया जाएगा ।
उल्लेखनीय है कि 64 बिजलीघरों के जरिए करीब सवा दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई दी जाती है। काफी लोगों को बिजली बिल के लिए बिजली कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। उन्हें दिक्कतों से जूझना पड़ता है। उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए बिजली द्वारा केवाईसी का सहारा लिया जा रहा है। केवाईसी फॉर्म में उपभोक्ता का मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप नंबर, मेल आईडी आदि का ब्यौरा मीटर रीडर द्वारा अंकित किया जाएगा। फार्म को संबंधित डिविजन में जमा किया जाएगा। उसके बाद सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल व व्हाट्सएप नंबर को कंप्यूटर सिस्टम में अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन

अपडेट होने के साथ बिजली का बिल आपके व्हाट्सएप व जीमेल पर उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही लाइन में फॉल्ट होने की सूचना पर एसएमएस के माध्यम से विभाग द्वारा आने वाले दिनों में सूचना भी देने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस मामले में अधीक्षण अभियंता हरी मोहन का कहना है मीटर रीडर की मदद से उपभोक्ताओं की केवाईसी कराई जा रही है। मीटर रीडर फार्म को भरकर संबंधित डिवीजन में जमा करेंगे। उपभोक्ताओं का पूरा ब्यौरा अपडेट किया जाएगा। जल्द उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप व जीमेल पर बिजली का बिल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed