{"_id":"5fcfc70f8ebc3e01c174de35","slug":"hathras-electrician-scorched-due-to-hypertension-line-condition-critical-hathras-news-ali250646113","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बिजली मिस्त्री झुलसा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बिजली मिस्त्री झुलसा, हालत गंभीर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लहरा रोड स्थित वसुंधरा कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में बिजली की फिटिंग का काम कर रहे मिस्त्री को हाईटेंशन लाइन से करंट लग गया, जिससे वह झुलस गया। उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया।
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव धातुरा कलां निवासी सलमान पुत्र अकबर अपने एक अन्य साथी के साथ थाना हाथरस गेट क्षेत्र के वसुंधरापुरम कॉलोनी में एक नवनिर्माण कोठी में बिजली की फिटिंग का काम कर रहा था।
छत पर जाकर उसने कुछ काम करना चाहा। इस बीच पास से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन की चपेट में वह आ गया और वह बुरी तरह से झुलसकर जमीन पर गिर गया। उसकी चीख सुनकर लोग इकट्ठे हो गए। हाथों-हाथ उसको जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।