{"_id":"5ec42ed18ebc3e90420456e4","slug":"hathras-electric-thieves-having-fun-in-lockdown-hathras-news-ali234070920","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: लॉकडाउन में बिजली चोर ले रहे मौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: लॉकडाउन में बिजली चोर ले रहे मौज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लॉकडाउन में भले ही सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों में कैद रहे, लेकिन बिजली चोरी में कोई कमी नहीं आई। शहर में 40 व देहात में 60 फीसदी बिजली चोरी हो रही है। बकायेदार बकाया जमा नहीं कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले में महीने में 100 मिलियन यूनिट बिजली की खपत होती है। लॉकडाउन की अवधि में फैक्टरियां बंद रहीं। अब गर्मी बढ़ने के साथ एसी और कूलर चले तो बिजली की खपत 90 मिलियन यूनिट पर पहुंच गई। विभागीय अधिकारियों ने लाइन लॉस का आंकड़ा लगाया तो बिजली चोरी धड़ल्ले से सामने आई। अधिकारियों के अनुसार शहर में 40 और देहात में 60 फीसदी बिजली चोरी हो रही है।
साथ ही अधिकांश लोगों ने मार्च से बिल जमा नही किया है। इस कारण अच्छा खासा बकाया भी हो गया है। कई बार कहने के बाद भी लोग बकाया जमा करने की सुधि नहीं ले रहे हैं। राजस्व नहीं आने से बिजली अधिकारी खासे परेशान हैं। अधिकारियों द्वारा बिजली चोरी रोकने की योजना तैयार की जा रही है। हाथरस जिला टॉप 10 की सूची से बाहर आ सके। अधीक्षण अभियंता हरी मोहन का कहना है कि लॉकडाउन में लोग बिजली ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं। बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। साथ ही बिजली चोरी का ग्राफ बढ़ा है। इसे लेकर जल्द छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।