{"_id":"623b6acb0d6f24486d29227b","slug":"hathras-duggar-drivers-committed-indecency-with-mother-and-son-hathras-news-ali2876774147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डग्गामार वाहन चालकों ने मां-बेटे के साथ की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डग्गामार वाहन चालकों ने मां-बेटे के साथ की अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
तालाब चौराहे पर डग्गामार वाहन चालक यात्रियों के साथ दबंगई पर आमादा हो रहे हैं। आए दिन इन वाहनों के चालक यात्रियों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। बुधवार की दोपहर को भी ऐसा ही कुछ हुआ। एक ईको गाड़ी के चालक व उसके साथियों ने एक वृद्ध महिला व उसके बेटे के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट पर आमादा हो गए।
कोतवाली सदर इलाके की पुरानी कलेक्ट्रेट के बाहर ओवरब्रिज के नीचे डग्गामार वाहनों का जमावाड़ा लगा रहता है। इस कारण यहां से गुजरने वाले वाहनों के आवागमन में काफी दिक्कत होती है। बुधवार की दोपहर को सादाबाद क्षेत्र का रहने वाला युवक अपनी वृद्ध मां को बाइक पर बिठाकर वहीं से गुजर रहा था। इस बीच वहां पर एक ईको कार वाला अपनी गाड़ी को पीछे कर रहा था। उसने बिना पीछे देखे ही अपनी गाड़ी को पीछे कर दिया। इसकी टक्कर से बाइक सवार युवक व उसकी मां बाइक सहित नीचे गिर गए।
मां के हाथ से खून बहता देख युवक को गुस्सा आ गया। उसने कार चालक को कुछ कह दिया। इतने में ही कार चालक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। इनके आने पर मां बेटे के साथ जमकर अभद्रता की गई। इस मौके पर दो पुलिस कर्मी भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कार चालक व उसके साथियों से कुछ कहे बिना उल्टा मां बेटे को ही वहां से जाने को कह दिया। इस बात का फायदा उठाते हुए डग्गामार वाहन चालक व उसके साथियों ने मां बेटे के साथ जमकर अभद्रता की। संवाद