{"_id":"6009c60c8ebc3e319367ef7d","slug":"hathras-drunken-person-bursts-wife-s-head-commotion-hathras-news-ali2543676131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शराबी व्यक्ति ने पत्नी का सिर फोड़ा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शराबी व्यक्ति ने पत्नी का सिर फोड़ा, हंगामा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक शराबी व्यक्ति ने ईंट मारकर अपनी पत्नी का सिर फोड़ दिया। महिला के सिर से खून बहने लगा। मोहल्ले के लोगों ने इलाज के लिए महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया।
कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला कोठी नगला बेलनशाह निवासी एक व्यक्ति नशे की हालत में अपने घर पहुंचा। शराब पीकर आने पर उसकी पत्नी ने ऐतराज जताया तो यह बात उसे नागवार गुजरी। इसके बाद यह व्यक्ति अपनी पत्नी से गाली-गलौज करने लगा और उसने एक ईंट उठाकर पत्नी के सिर पर दे मारी, जिससे उसका सिर फट गया।
हंगामा और शोरगुल होने पर मौके पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। इस बीच पड़ोसी घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।