फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Drunkards consumed 22 thousand cans of beer and 18 thousand bottles of liquor on New Year

हाथरस : नए साल पर 22 हजार केन बीयर व 18 हजार बोतल शराब गटक गए पियक्कड़

Tue, 03 Jan 2023 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Drunkards consumed 22 thousand cans of beer and 18 thousand bottles of liquor on New Year
प्रशांत भारती
विज्ञापन

हाथरस। जिले में नववर्ष पर हुई पार्टियों में शराब की जमकर खपत हुई है। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर और एक जनवरी को 18 हजार अंग्रेजी शराब की बोतलों की बिक्री हुई है। वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2022 में बीयर पीने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
नववर्ष के आगमन को लेकर जिले भर में होटल और रेस्तरां के साथ सार्वजनिक स्थलों पर जमकर पार्टियां हुईं। इन पार्टियों में जमकर शराब गटकी गई। आबकारी विभाग के आंकड़ों से यह स्थिति सामने आई है। 31 दिसंबर व एक जनवरी की रात होने वाली पार्टियों में अंग्रेजी शराब से लेकर बीयर की भरपूर मात्रा में खपत हुई है।
विज्ञापन

वहीं वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2022 में बीयर की डेढ़ गुना खपत हुई है। हालांकि देसी और अंग्रेजी शराब पीने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। विभाग को इस वर्ष 2023 में विगत वर्ष की अपेक्षा ज्यादा खपत होने की संभावना बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 में खपत
अंग्रेजी शराब 1688414 बोतल
बीयर 3380000 केन
देसी शराब 4240650 लीटर
वर्ष 2021 में खपत
अंग्रेजी शराब 1741464 बोतल
देसी शराब 37400353 लीटर
बीयर 4249437 केन
31 दिसंबर 2022 व 1 जनवरी 2023
देसी शराब करीब 42 हजार लीटर
बीयर 22 हजार केन
अंग्रेजी शराब 18 हजार बोतल
वर्ष 2021 की अपेक्षा वर्ष 2022 में आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार शराब और बीयर की खपत में बढ़ोतरी हुई है। अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए लगातार छापा मारा जा रहा है।
-सुबोध कुमार, जिला आबकारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed