{"_id":"5ee7bfa38ebc3e431a3b1d8a","slug":"hathras-drug-dealers-open-shop-after-one-day-strike-hathras-news-ali236233712","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस:एक दिन की हड़ताल के बाद दवा विक्रेताओं ने खोली दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस:एक दिन की हड़ताल के बाद दवा विक्रेताओं ने खोली दुकान
विज्ञापन
हाथरस: कस्बा मुरसान में खुलीं मेडिकल की दुकानें।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बा मुरसान में दवा विक्रेताओं ने एक दिन हड़ताल के बाद अपनी दुकानें खोल ली। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों ने राहत की सांस ली। उल्लेखनीय के जगमोहन शर्मा पुत्र गंगा प्रसाद शर्मा निवासी मोहन जी गली मुरसान ने शनिवार को पुलिस पर आरोप लगाया था कि वह अपने भाई भूपेंद्र शर्मा के साथ दुकान से खाना खाने के लिए जा रहा था।
तभी पुलिस ने आकर उनके साथ मारपीट की और थाने ले गए। बाद में दोनों का शांति भंग में चालान भी कर दिया गया था। यह बात जब केमिस्ट एसोसिएशन को पता चली तो उन लोगों ने रविवार को मुरसान के सभी केमिस्ट संचालकों के साथ रहकर हड़ताल करा दी और सब्जी मंडी स्थित केमिस्ट की दुकान के निकट कुछ देर के लिए धरने पर बैठ गए। उस दौरान कस्बे के अन्य व्यापारी भी उनके साथ खड़े हो गए थे।
सादाबाद सीओ योगेश कुमार व मुरसान एसएचओ संजीव शर्मा मौके पर आए और केमिस्ट संचालक व व्यापारियों से दुकान खोलने के लिए आग्रह किया था, लेकिन दवा दुकान के संचालकों ने पुलिस की बात नहीं मानी। केमिस्ट संचालक मारपीट में घायल दोनों युवकों के डॉक्टरी परीक्षण कराने की मांग करने लगे और उन्होंने आगे भी हड़ताल करने की बात कही, लेकिन रविवार की देर शाम को केमिस्ट संचालक व पुलिसकर्मियों में समझौता हो गया, जिसके बाद सोमवार को कस्बा मुरसान में केमिस्ट की दुकानें खोल दी गईं।