{"_id":"603fd2be8ebc3ed38166c457","slug":"hathras-documents-being-prepared-to-impose-charges-on-the-accused-hathras-news-ali2577217113","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आरोपियों पर रासुका लगाने के लिए तैयार किए जा रहे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आरोपियों पर रासुका लगाने के लिए तैयार किए जा रहे दस्तावेज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
किसान हत्याकांड के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन अभी मुख्य आरोपी गौरव उर्फ रुद्राक्ष पंडित फरार है। पुलिस उस तक पहुंचने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रही है। वहीं मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने की भी तैयारी कर रही है। इसके लिए पुलिस दस्तावेज तैयार करने में लगी है।
उल्लेखनीय है कि इस हत्याकांड के आरोपियों पर रासुका लगाने के निेर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिए जा चुके हैं। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी गौरव अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसको पकड़ने की कोशिश में लगी है।
पुलिस अब आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। रासुका लगाने की संस्तुति शासन से की जाएगी और जिला प्रशासन की संस्तुति पर शासन आरोपियों पर रासुका लगाएगा।