फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Do not park e-rickshaws on the roadside while boarding and disembarking

हाथरस : सवारी बैठाते और उतारते समय सड़क किनारे खड़ा न करें ई-रिक्शा

Sat, 24 Dec 2022 06:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Do not park e-rickshaws on the roadside while boarding and disembarking
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने व जाम की स्थिति से निजात पाने के मकसद से डीएम अर्चना वर्मा ने ई-रिक्शा मालिकों और संचालकों के साथ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। डीएम ने ई-रिक्शा संचालकों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया, जिससे दुर्घटनाओं में किसी भी प्रकार की जन और संपत्ति की हानि न हो।
डीएम ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आपकी समस्याओं का समाधान करना और यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालन किया जाना है। इसमें आप सभी अपना सहयोग दें। प्रशासन आपके साथ है। उन्होंने ई-रिक्शा संचालकों से समिति का गठन करने एवं रिक्शा संचालकों की सूची नाम, पता व मोबाइल नंबर सहित एवं किस क्षेत्र में ई-रिक्शा संचालन करना चाहते हैं, की सूची को मोबाइल नंबर 7302243395 और 9696000221 पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सवारी बैठाते और उतारते समय ई-रिक्शा को सड़क के एक किनारे पर खड़ा करें, जिससे यातायात बाधित न हो और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवारियों का इंतजार करते समय रिक्शों को व्यवस्थित ढंग से एक किनारे पर खड़ा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 18 से कम उम्र का कोई भी युवक ई-रिक्शा का संचालन नहीं करेगा और न ही ई-रिक्शा पर अधिक सवारियों को बिठाएगा। संचालन से पूर्व संचालक संचालन संबंधी प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्राप्त करते हुए लाइसेंस अवश्य बनवा लें। ई-रिक्शा का पंजीकरण अवश्य करा लें।

डीएम ने ई-रिक्शा संचालकों को अधिक से अधिक संख्या में श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए श्रम विभाग में पंजीकरण कराने के भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed