फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM strict on misconduct with enumerators in economic calculations

हाथरस: आर्थिक गणना में गणनाकारों संग बदसलूकी पर डीएम सख्त

Thu, 20 Feb 2020 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: DM strict on misconduct with enumerators in economic calculations
जिले में चल रही सातवीं आर्थिक गणना के दौरान प्रगणकों के साथ हो रही घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने सभी एसडीएम, बीडीओ और ईओ नगर निकायों को गणनाकारों का अपने अपने क्षेत्रों में पूर्ण सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा है कि वह सभी थाना प्रभारियों को गणना के काम में सहयोग के लिए निर्देशित करें। गणनाकारों के साथ हुई घटनाओं के संबंध में अमर उजाला में खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद डीएम ने यह सख्ती बरती है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ब्लॉक हसायन के गांव जिरौली कलां में आर्थिक गणना के सर्वे को गई टीम को गांव के एक दबंग ने बंधक बना लिया। टीम के सुमेश कुमार, सत्यभान और कमल सिंह ने बताया था कि गांव जिरौली कलां में सर्वे के लिए गए थे। प्रधान को इसकी जानकारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि जब हम मंदिर के पास एक घर में सर्वे के लिए गए तो हमें डाटा देने से साफ इंकार कर दिया और हमारे साथ गाली-गलौज की। उन्होंने बताया कि मकान स्वामी ने हमें अपने घर में अंदर बुलाया और करीब एक घंटे तक घर में बंधक बनाए रखा। यहां तक कि हमारा मोबाइल भी ऑफ करवा दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी सीएससी प्रबंधक के माध्यम से डीएम को दी गई। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने इस मामले में गंभीरता बरतते हुए सभी एसडीएम, बीडीओ और नगर निकायों के ईओ को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि सातवीं आर्थिक गणना ऑनलाइन ऐप के माध्यम से की जा रही है, जिसमें क्षेत्र में गणना के दौरान कई समस्याएं सामने आ रहीं हैं। इन समस्याओं को अपने स्तर पर निराकरण कराएं। एसपी से भी सभी कोतवाली प्रभारियों को गणना में सहयोग करने व सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखने के लिए निर्देशित किए जाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed