फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM expressed displeasure over slow pace of beautification, construction works

हाथरस : सौंदर्यीकरण, निर्माण कार्यों की धीमी गति पर डीएम ने जताई नाराजगी

Sun, 17 Oct 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: DM expressed displeasure over slow pace of beautification, construction works
हाथरस : घंटाघर के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा रोड पर निर्माणाधीन शहीद भगत सिंह पार्क, जलेसर रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड, प्राइमरी पाठशाला लाल डिग्गी, जननायक कपूरी ठाकुर पार्क, निर्माणाधीन घंटाघर, सौंदर्यीकरण कार्य, नाला निर्माण, गांधी पार्क चौराहे पर हो रहे कार्यों का डीएम रमेश रंजन ने निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई।
शहीद भगत सिंह पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया है कि उक्त पार्क में लगाई जाने वाली मूर्ति को इस प्रकार लगाया जाए कि नीचे फुटपाथ पर चलाने वाले व्यक्ति को चारों ओर से यह स्पष्ट दिखे। पार्क में फौव्वारा का निर्माण कराकर इसे सुसज्जित बनाया जाए। पार्क का निर्माण कार्य दीपावली तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जलेसर रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड के निरीक्षण के दौरान गंदगी देख अधिशासी अधिकारी को सड़क की ओर से कूड़े को पीछे कराकर टीन/बल्लियों से निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत प्राथमिक विद्यालय लाल डिग्गी में चले रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। विद्यालय के फर्श में लगी टाइल्स ठीक ढंग से न लगे होने पर जिलाधिकारी ने इसे उखाड़कर फिर से लगाने के निर्देश दिए। विद्यालय में महापुरुषों के फोटोग्राफ न लगे होने पर नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह के अंदर लगाने के निर्देश दिए। वहां उन्होंने कुछ बच्चों से भी बातचीत की।
विज्ञापन

डीएम ने पार्क में हाईमास्ट लाइटें लगाने, पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। घंटाघर के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति धीमी होने पर अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि संबंधित ठेकेदार से संपर्क स्थापित कर उक्त कार्य में अपेक्षित गति के लिए बैठक की जाए। घंटाघर की घड़ी की मरम्मत यथाशीघ्र कराकर स्थल पर लगाई जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जेपी सिंह ,उप जिलाधिकारी सदर राजकुमार सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed