{"_id":"5f53cf078ebc3e54bb7835a4","slug":"hathras-divisional-food-safety-officer-reaches-mandi-and-took-samples-hathras-news-ali2430583199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मंडी पहुंचकर लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मंडी पहुंचकर लिए नमूने
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने शनिवार को मंडी कार्यालय में आकर एसडीएम की अनुमति पर उपचारित बीज के नमूने लिए। मंडी प्रशासन द्वारा आढ़ती पर भी कार्रवाई की बात कही जा रही है।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति में यश ट्रेडर्स फर्म पर एक किसान धान के उपचारित बीज के करीब 50 से 60 पैकेट लेकर आया। इन पैकेट को फाड़कर बोरों में भरा जा रहा था। इसकी जानकारी मंडी सचिव को हुई तो उन्होंने एसडीएम को अवगत कराया। एसडीएम की संस्तुति पर मंडी सचिव ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
शनिवार को पुलिस ने भी बीज के नमूने लिए। शाम को मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके वर्मा मंडी कार्यालय पहुंचे। उनके द्वारा एसडीएम सदर की अनुमति के बाद बीज के चार नमूने लिए। इसमें से एक नमूने को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। बाकी तीन नमूनों को विभागीय कार्रवाई के लिए रखा जाएगा। मंडी सचिव द्वारा जिला कृषि अधिकारी को उपचारित बीज बनाने वाले कंपनियों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके वर्मा ने बताया कि उपचारित बीज का एसडीएम सदर की अनुमति पर चार नमूने लिए गए हैं। एक नमूने को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। तीन नमूनों को विभाग में कार्रवाई के लिए रखा जाएगा। इधर, कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने इस मुकदमे में नामजद पंकज सेंगर पुत्र विनोद सेंगर निवासी पिंछौती हसायन को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमे में आढ़ती विकास बंसल भी नामजद हैं।