फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: District hospital personnel after pharmacist's death

हाथरस: फार्मासिस्ट की मौत के बाद जिला अस्पताल के कर्मियों में भ

Wed, 10 Jun 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: District hospital personnel after pharmacist's death
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट की कोरोना से मौत के बाद संयुक्त जिला अस्पताल के कर्मचारी भयभीत हो गए हैं। यहां पर मृतक फार्मासिस्ट के संपर्क में आए कई डॉक्टर और कर्मचारियों के नमूने नहीं लिए जाने की बात कही जा रही है। दबी जुबान में यहां के कुछ कर्मचारी अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगा रहे हैं।
जिला अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट की मौत के बाद यह बात सामने आई कि वह कोरोना संक्रमित था। यह बात जानने के बाद अस्पताल के डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों में भय व्याप्त है। इसकी वजह यह है कि मौत से तीन दिन पहले तक वह जिला अस्पताल में ड्यूटी पर थे। अब स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही बरते जाने के आरोप लग रहे हैं। यह आरोप खुद कुछ कर्मी ही दबी जुबान में लगा रहे हैं। उनका कहना है कि केवल इमरजेंसी वार्ड को ही सैनिटाइज कराया गया है, पूरे अस्पताल परिसर को नहीं। कुछ स्वास्थ्य कर्मी अपनी कोरोना जांच कराने की बात भी कह रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी उनकी इस बात को लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

यह जरूरी नहीं है कि फार्मासिस्ट के संपर्क में आए सभी लोगों के नमूने लिए जाएं और उन्हें क्वारंटीन किया जाए, क्योंकि डॉक्टर तो पूरी एहतियात बरतते हैं। इसके अलावा अस्पताल को लेकर जो भी गाइडलाइन हैं, उसके आधार पर सभी कार्रवाई हो रही हैं। रही बात स्वास्थ्य कर्मियों की कोरोना जांच की तो यह बात चिकित्सक तय करेंगे कि किसका नमूना जांच के लिए लेना है और किसका नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed