फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Did not allow the collectorate to enter, picketed at the gate

हाथरस: कलेक्ट्रेट में नहीं घुसने दिया, गेट पर लेखपालों का धरना

Tue, 24 Dec 2019 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Did not allow the collectorate to enter, picketed at the gate
कलेक्ट्रेट में नहीं घुसने दिया, गेट पर लेखपालों का धरना
विज्ञापन

मांगों के निस्तारण पर अड़े हड़ताली लेखपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शासन व प्रशासन स्तर से कार्रवाई के बाद भी लेखपालों जिला मुख्यालय पर आठवें दिन भी धरना जारी है। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर के दोनों गेटों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। मुख्य गेट से लेखपालों को घुसने नहीं दिया गया। लेखपालों ने कलेक्ट्रेट के गेट पर फर्श बिछाकर धरना शुरू कर दिया गया।
अपनी मांगों के निस्तारण के लिए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपाल कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। शासन स्तर से उनकी हड़ताल को अवैध घोषित किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने 19 लेखपालों को निलंबित कर दिया था। जिले में धारा-144 लागू होने के कारण धरना देने के मामले में थाना मुरसान में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राम निवास सिंह सहित 24 नामजद के अलावा 60 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार की सुबह से कलेक्ट्रेट परिसर के दोनों गेटों को बंद कर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

लेखपालों ने मुख्य गेट से अंदर जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने अंदर जाने से रोका। लेखपालों ने कलेक्ट्रेट के गेट पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। अध्यक्षता रवेंद्र यादव ने की और संचालन विजय कुमार शर्मा ने किया। लेखपालों द्वारा शासन व प्रशासन द्वारा की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर विरोध जताया। इस मौके पर डिप्लोमा इंजीनियर संघ ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के सचिव ने वीरेंद्र सिंह सूर्यवंशी ने अपना समर्थन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम निवास सिंह, ऐजाज मेहंदी, पंकेश कौशिक, सौरभ यादव, गौरव पचौरी, प्रमोद कुमार, बलवीर सिंह, डालचंद्र, भानु प्रताप सिंह, अरविंद सेंगर, सुनील कुमार, छेदीलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed