फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dewar continued to rape, threatening to make video viral, case filed

हाथरस: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर देवर करता रहा दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Tue, 01 Sep 2020 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Dewar continued to rape, threatening to make video viral, case filed
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि देवर ने नहाते समय अश्लील वीडियो बना ली, जिसे दिखाकर देवर भाभी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमैल करता रहा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि नगदी और जेवरात भी ले लिए। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली सदर में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली सदर क्षेत्र निवासी महिला ने अपने ही देवर पर आरोप लगाया है कि करीब डेढ़ साल पहले एक दिन वो नहा रही थी। इस बीच उसके देवर ने वीडियो बना ली और उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोप है कि उसका देवर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने महिला से अंगूठी और नगदी भी ले ली। पीड़ित महिला का पति मंडी में दुकान करता है। देवर द्वारा दी जा रही धमकी से तंग आकर महिला ने अपने पति को पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर को महिला और उसका पति कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई कराने के लिए आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed