{"_id":"62bb46d5bffc3b1dcf658f6f","slug":"hathras-development-work-worth-crores-will-be-done-outside-the-protected-area-in-the-fort-complex-hathras-news-ali294909774","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : किला परिसर में संरक्षित क्षेत्र के बाहर होंगे करोड़ों रुपये के विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : किला परिसर में संरक्षित क्षेत्र के बाहर होंगे करोड़ों रुपये के विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ऐतिहासिक किला राजा दयाराम परिसर के आसपास जल्द ही विकास का पहिया घूमेगा। सदर विधायक द्वारा पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) द्वारा संरक्षित क्षेत्र की सीमा के बाहर सदर विधायक की पहली निधि से विकास कार्य कराएं जाएंगे। महीने के अंत तक सदर विधायक की निधि मिल जाएगी।
उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक किला राजा दयाराम स्थित मंदिर श्रीदाऊजी महाराज में एएसआई की टीम ने टेंडर की प्रक्रिया को पूरा करते हुए मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। एक महीने बाद यहां बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का आयोजन होना है। इसके लिए जिला प्रशासन की बैठक भी हो चुकी है।
मेले से पहले यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने बताया कि महीने के अंत तक उनकी विधायक निधि की पहली किस्त मिल जाएगी। इस निधि में एक से डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि मिलेगी। इस धनराशि से मेला परिसर में संरक्षित क्षेत्र के बाहर विकास कार्य कराए जाएंगे। संवाद