फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Development work worth crores will be done outside the protected area in the fort complex

हाथरस : किला परिसर में संरक्षित क्षेत्र के बाहर होंगे करोड़ों रुपये के विकास कार्य

Tue, 28 Jun 2022 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Development work worth crores will be done outside the protected area in the fort complex
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ऐतिहासिक किला राजा दयाराम परिसर के आसपास जल्द ही विकास का पहिया घूमेगा। सदर विधायक द्वारा पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) द्वारा संरक्षित क्षेत्र की सीमा के बाहर सदर विधायक की पहली निधि से विकास कार्य कराएं जाएंगे। महीने के अंत तक सदर विधायक की निधि मिल जाएगी।
उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक किला राजा दयाराम स्थित मंदिर श्रीदाऊजी महाराज में एएसआई की टीम ने टेंडर की प्रक्रिया को पूरा करते हुए मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। एक महीने बाद यहां बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का आयोजन होना है। इसके लिए जिला प्रशासन की बैठक भी हो चुकी है।
विज्ञापन

मेले से पहले यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने बताया कि महीने के अंत तक उनकी विधायक निधि की पहली किस्त मिल जाएगी। इस निधि में एक से डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि मिलेगी। इस धनराशि से मेला परिसर में संरक्षित क्षेत्र के बाहर विकास कार्य कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed