फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Despite payment being made, toilet could not be built in one and a half year

हाथरस : भुगतान होने के बावजूद डेढ़ साल में नहीं बन सका शौचालय

Wed, 24 Nov 2021 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Despite payment being made, toilet could not be built in one and a half year
गांव कुकरगवां का बंद शौचालय। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन अभियान का ग्रामीण क्षेत्रों में धज्जियां उड़ाई जा रही है। गांव कुकरगंवा में डेढ़ साल में भी सार्वजनिक शौचालय बनकर तैयार नहीं हो पाया है। जबकि इसके निर्माण में 3.26 लाख रुपये रुपये खर्च हो चुके हैं। भुगतान होने के बाद ठेकेदार निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर भाग गया है। प्रधान ने इसकी शिकायत डीएम से भी की है लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
गांव कुकरगंवा में स्वच्छ भारत मिशन अभियान पूरी तरह विफल है। यहां घर में शौचालय होने के बावजूद आज भी बहुत से लोग इसका इस्तेमाल नहीं करते। वहीं, सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। रुपये का भुगतान होने के बाद ठेकेदार निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर भाग गया है। इसमें काम करने वालों मजदूरों को भी पूरा भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

शौचालय के पास गटर के लिए बनाए गड्ढे को भी नहीं बंद किया गया है। शौचालय के ऊपर पानी के लिए टंकी नहीं रखी है। अधिकारियों को दिखाने के लिए एक सबमर्सिबल के लिए तार डाल दिया गया है। जब से बना है बंद ही पड़ा है। नये प्रधान ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से भी की है लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शौचालय का निर्माण अभी अधूरा है, इसलिए यह बंद ही है। इसके साथ बने गटर के गड्ढे भी अभी तक बंद नहीं हुए हैं। - कुंती देवी, कुकरगंवा
- शौचालय के लिए पूर्व प्रधान ने ठेका उठाया था। ठेकेदार ने इसे आज तक पूर्णरूप से तैयार ही नहीं किया है। मैंने इसमें कुछ दिन काम भी किया था लेकिन, ठेकेदार ने इसका भुगतान नहीं किया है। - नागेश कुमार

- इस शौचालय का निर्माण तत्कालीन प्रधान ने कराया था। निर्माण पूरा नहीं होने पर मैंने इसकी शिकायत डीएम से की है। इसका भुगतान भी कर दिया गया है। जांच चल रही है। - बृजेश सिसोदिया, प्रधान कुकरगवां
- शौचालय का निर्माण मेरे समय में नहीं हुआ। प्रधान ने इसकी शिकायत डीएम से की है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - राजीव कुमार एडीओ पंचायत सहपऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed