{"_id":"6824f6abe60f17ed0000111b","slug":"hathras-depot-started-bus-service-for-ganga-ghats-hathras-news-c-56-1-mrt1060-131516-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाथरस डिपो ने गंगा घाटों के लिए शुरू की बस सेवा, ऐसे होंगी संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाथरस डिपो ने गंगा घाटों के लिए शुरू की बस सेवा, ऐसे होंगी संचालित
Thu, 15 May 2025 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 15 May 2025 01:31 AM IST
सार
हाथरस से हर रोज सुबह छह बजे यह बस जलेसर से मथुरा जाती है और वहां से हाथरस होते हुए कछला रवाना होती है। इस बस के संचालन से आम यात्रियों को कछला जाने में काफी आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
हाथरस डिपो रोडवेज बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
पर्वाें के इस सीजन में हाथरस डिपो ने गंगा घाटों के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया है। हाथरस से जलेसर होते हुए एक बस बदायूं के कछला गंगा घाट के लिए चलाई गई है।
विज्ञापन
हाथरस से हर रोज सुबह छह बजे यह बस जलेसर से मथुरा जाती है और वहां से हाथरस होते हुए कछला रवाना होती है। इस बस के संचालन से आम यात्रियों को कछला जाने में काफी आसानी हो जाएगी। आगामी गंगा दशहरा और अन्य पर्वाें को देखते हुए रोडवेज ने इस बस सेवा की शुरुआत की है। आने वाले समय में और कई बसों का संचालन दूसरे गंगाघाटों के लिए भी करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
हाथरस डिपो की वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी मंजू ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए उन मार्गाें पर बसें चलाई जा रही हैं, जहां से ज्यादा मांग आ रही है। यात्रियों की मांग को देखते हुए और भी बसों का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन