{"_id":"6667004604df7a51390bc8e1","slug":"hathras-depot-got-five-new-roadways-buses-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: हाथरस डिपो को मिलीं पांच नई रोडवेज बसें, अब हुईं 85 बस, इन मार्गों पर चलाया जा सकता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: हाथरस डिपो को मिलीं पांच नई रोडवेज बसें, अब हुईं 85 बस, इन मार्गों पर चलाया जा सकता है
Mon, 10 Jun 2024 07:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 10 Jun 2024 07:02 PM IST
सार
हाथरस डिपो को मिलीं नई बसों को हरियाणा के कई नए मार्गों पर चलाया जा सकता है।दूसरी ओर जलेसर होते हुए फिरोजाबाद के लिए भी बसों का संचालन शुरू किए जाने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
परिवहन निगम मुख्यालय ने हाथरस डिपो को फिर पांच नई बसें मुहैया कराई हैं। इसके साथ ही हाथरस डिपो में बसों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। डिपो अधिकारी इन बसों के संचालन के लिए उपयुक्त मार्गों के चयन पर माथापच्ची कर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले हाथरस डिपों को करीब 20 नई बसें मिली थीं। इन नई बसों को रोडवेज की ओर से अब नए मार्गों पर चलाए जाने पर मंथन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि हरियाणा के कई नए मार्गों पर बसों का संचालन किया जा सकता है।
विज्ञापन
दूसरी ओर जलेसर होते हुए फिरोजाबाद के लिए भी बसों का संचालन शुरू किए जाने पर विचार किया जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो जलेसर मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन