फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Demonstration demanding cancellation of permits of private buses

हाथरस : निजी बसों के परमिट रद्द कराने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Sun, 07 Feb 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Demonstration demanding cancellation of permits of private buses
हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड परिसर में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर निजी बसों के संचालन को प्रदेश सरकार द्वारा परमिट जारी किए जाने से रोडवेज कर्मियों में गुस्सा है। इसी क्रम शनिवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में रोडवेज बसस्टैंड परिसर में प्रदर्शन किया।
इस मौके पर स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा परमिट जारी कर डग्गेमारों को न्यौता दिया जा रहा है। इससे निगम का अस्तित्व आने वाले समय में खतरे में पड़ सकता है। अधिकांश यात्रियों का रोडवेज पर भरोसा है। इसलिए लोग निगम की बसों में सफर करते हैं। उन्होंने परमिट रद्द करने की प्रदेश सरकार से मांग की।
विज्ञापन

जूनियर फोरमैन धर्मवीर सिंह ने कहा कि रोडवेज यात्रियों को सुगम यात्रा के लिए तत्पर रहता है। निजी बसों को परमिट जारी करना सरकार फैसला उचित नही है। इससे सरकार को नुकसान उठाना पड़ेगा। समय रहते इन परमिटों को रद्द किया जाएगा। ताकि सरकार का राजस्व का ग्राफ जस तस रहे। अध्यक्षता चालक ईश्वर सिंह ने की संचालन शशी शर्मा ने किया। इस मौके पर जगदीश प्रसाद, गौरव उपाध्याय, नीरज कुमार,अवधेश यादव, मंजूलता, चोब सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed