{"_id":"6310f645ed2ed7793c78e59d","slug":"hathras-death-of-elderly-found-unconscious-in-child-park-sasni-news-ali299442397","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बच्चा पार्क में बेहोश मिले बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बच्चा पार्क में बेहोश मिले बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
कस्बा के बच्चा पार्क में 60 वर्षीय बुजुर्ग बेहोशी की हालत में मिले। कुछ लोग उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान गांव मुहरिया निवासी सुरेशचंद्र पुत्र बुद्धसेन के रूप में हुई है।
सीएचसी पर उनके परिजन भी आ गए और विलाप करने लगे। पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि वह सुबह घर से मजदूरी के लिए कहकर निकले थे। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि परिजन पोस्टमार्टम के लिए मना कर रहे हैं, लेकिन पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। संवाद