फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Death of an elderly sister-in-law of an infected retired inspector at the hot spot Nagla Chaudhary

हाथरस: हॉट स्पॉट नगला चौधरी में संक्रमित रिटायर्ड दरोगा की वृद्ध भाभी की मौत

Thu, 04 Jun 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Death of an elderly sister-in-law of an infected retired inspector at the hot spot Nagla Chaudhary
हाथरस: शव को बाहर लाने के लिए लोगों को पीपीई किट पहनाती स्वास्थ्य महकमे की टीम। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला चौधरी में एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। यह महिला पिछले दिनों आगरा के अस्पताल में जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले रिटायर्ड दरोगा की भाभी थीं। वृद्धा की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर स्वास्थ्य महकमे और पुलिस की टीम भी पहुंच गई। किसी तरह महिला के शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
गौरतलब हो कि गांव नगला चौधरी में तीन दिन पहले रिटायर्ड दरोगा के संक्रमित पाए जाने की वजह से इस समय हॉट स्पॉट एरिया है। यहां सभी तरह की गतिविधियों पर रोक लगी हुई है। आवश्यक सामान की होम डिलीवरी कराई जा रही है। जब इस क्षेत्र में महिला किशन प्यारी पत्नी गुलाब सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों में चर्चा होने लगी कि महिला की मौत कहीं कोरोना संक्रमण की वजह से न हुई हो।
विज्ञापन

लिहाजा, लोगों ने महिला के शव को हाथ तक नहीं लगाया। स्वास्थ्य महकमे व पुलिस की टीम के पहुुंच जाने के बाद ही गांव के दो लोगों को पीपीई किट पहनाकर शव को बाहर निकलवाया गया। उसके बाद महिला का अंतिम संस्कार किया गया। स्वास्थ्य महकमे की टीम में शामिल एचईओ डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक महिला गांव में संक्रमित पाए गए व्यक्ति की भाभी थी। उनकी उम्र करीब 80 वर्ष थी, महिला को अस्थमा की बीमारी थी। वह पहले से ही बीमार चल रही थी, महिला की सामान्य मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed