फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: dead man's body found in canal, could not identify

हाथरस: नहर में मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

Mon, 06 Jul 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: dead man's body found in canal, could not identify
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव चिंतापुर के निकट नहर में युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम हाउस भेजा। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
रविवार की सुबह गांव चिंतापुर के लोग शौच के लिए नहर की ओर पहुंचे। इस बीच उनको नहर के पानी में एक युवक का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी इलाका पुलिस को दी, जिसके बाद कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को शहर के पानी से बाहर निकाला। युवक की उम्र करीब तीस साल है, यहां पर शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया है कि शव को 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए रखा जाएगा। इस बीच शिनाख्त नहीं हुई तो पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed