फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Data of residents of other provinces stranded in the district is being online

हाथरस: जिले में फंसे अन्य प्रांतों के बाशिंदों का डाटा किया जा रहा ऑनलाइन

Sun, 26 Apr 2020 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Data of residents of other provinces stranded in the district is being online
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में फंसे अन्य प्रांतों के लोगों का डाटा अब ऑनलाइन फीड किया जा रहा है। इस डाटा का शासन स्तर से दिए गए पोर्टल पर फीड किया जा रहा है, ताकि शासन स्तर से इस डाटा के माध्यम से अन्य प्रांतों से संपर्क कर इन लोगों को भेजने की व्यवस्था की जा सके। यहां जिले में करीब 2,456 लोग फंसे हुए हैं। इनका पूरा ब्योरा ऑनलाइन किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिले में आलू की पैदावार काफी बड़े क्षेत्रफल में होती है, साथ ही जिले में काफी संख्या र्में इंट भट्टे भी संचालित हैं। इस कारण अन्य प्रदेशों के बाशिंदे जिले में कामकाज को लेकर आते रहते हैं। कोरोना महामारी को लेकर हुए लॉकडाउन में जिले में अन्य प्रांतों के तमाम लोग फंस गए। इन फंसे लोगों का प्रशासन की ओर से डाटा तैयार किया गया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार करीब 2,456 लोग इस लॉकडाउन के दौरान यहां जिले में अटके हुए हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर इस डाटा में इन लोगों के नाम, फोन नंबर और किस क्वारंटीन सेंटर में ठहरे हुए हैं, किस प्रदेश और किस जिले के बाशिंदे हैं, इसका पूरा रिकॉर्ड एकत्रित किया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन की ओर से जिले में मध्यप्रदेश व हरियाणा के रहने वाले लोगों का डाटा ऑनलाइन कर शासन को भेज दिया गया है। सीडीओ आरबी भास्कर ने बताया कि अन्य प्रदेशों के रहने वालों का डाटा एकत्रित कर शासन के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed