फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dashrath Nandan turned out to be a bridegroom, the townspeople greeted

हाथरस : दूल्हा बनकर निकले दशरथ नंदन, शहरवासियों ने किया अभिनंदन

Fri, 23 Sep 2022 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:52 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस शहर के हनुमान गली स्थित हुनमान जी मंदिर से शुक्रवार को पूजा-अर्चना के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई।सादाबाद गेट पर इस बार जनकपुरी सजाई गई थी।

विज्ञापन
Hathras: Dashrath Nandan turned out to be a bridegroom, the townspeople greeted
हाथरस : भगवान श्रीराम की बरात में घोड़ों पर सवार राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न के स्वरूप। संवाद - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के हनुमान गली स्थित हुनमान जी मंदिर से शुक्रवार को पूजा-अर्चना के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। देर रात तक शहर में रामबरात की धूम रही। कई स्थानों पर आरती उतारकर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। दूल्हा बने भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघभन की आरती उतारी गई। बरात का शुभारंभ कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रभु की आरती के साथ किया।
शुक्रवार की शाम को शहर भगवान श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। मौका था, प्रभु श्रीराम की बरात का। शहर के हनुमान गली स्थित हनुमान जी मंदिर से जब प्रभुराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघभन के स्वरूप दूल्हे के वेश में घोड़ों पर सवार होकर जनकपुरी के लिए निकले तो उनके दर्शनों के लिए लोग आतुर दिखाई दिए। भक्तों ने प्रभु के दर्शन करते हुए आस्था के संगत में डुबकी लगाई।
विज्ञापन

कई अन्य झांकियां भी दर्शकों का मन मोह रही थीं। बरात शहर के नयागंज, चामड़ गेट, मोती बाजार, लोहट बाजार, नजिहाई बाजार, रुई की मंडी, घंटाघर आदि मुख्य मार्गों से होते हुए देर रात जनकपुरी पहुंची। सादाबाद गेट पर इस बार जनकपुरी सजाई गई थी। इस मौके पर राम बहादुर यादव भोला पहलवान अध्यक्ष सार्वजनिक धार्मिक सभा, डॉ. अविन शर्मा, उमाशंकर शर्मा, कैलाशचंद्र अग्रवाल, कृष्ण कुमार गौतम, पवन गौतम, शिव शंकर शर्मा, अमित यादव, अनुज यादव, संजीव पंडित, बलराम यादव, मुकेश गौतम, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, रामगोपाल, पंकज यादव आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed