फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Crowd gathered from railway station to bus stand

हाथरस : रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक उमड़ी भीड़

Sat, 15 Oct 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Crowd gathered from railway station to bus stand
हाथरस : पीईटी के चलते हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में दो शिफ्टों में शनिवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की परीक्षा थी। शहर में बने केद्रों पर परीक्षा में शामिल होने के लिए कन्नौज, छिबरामऊ सहित कई जिलों के अभ्यर्थी शामिल हुए। इस दौरान शहर के सिटी स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड तक अभ्यर्थियों की खासी भीड़ रही। परीक्षा के दौरान ट्रेनों व बसों के जरिये गंतव्य की दूरी तय की। रेलवे और रोडवेज भी अभ्यर्थियों को गंतव्य तक पहुंचाने के इंतजाम में जुट रहा। सुरक्षा की दृष्टि से सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे।
उल्लेखनीय है कि जिले में दो पालियों में करीब 18 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। इस दौरान रोडवेज प्रशासन द्वारा आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर 65 बसों का संचालन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों को बसों से पहुंचाया। रेलवे स्टेशन पर दोपहर को जैसे ही परीक्षा खत्म हुई तो सिटी रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

भीड़ अधिक होने के चलते ट्रेनों में पैर रखने तक जगह नहीं थी। जैसे-तैसे यात्री और अभ्यर्थी बसों और ट्रेनों में सवार हुए। हाथरस डिपो ने शहर से नोएडा परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए 15 बसों का संचालन किया। रोडवेज ने बसों के संचालन के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की थी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी रोडवेज बस स्टैंड पर खुद डेरा डाले रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी वालों ने खुद की उद्घोषणा
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर जब दोपहर को करीब 12 बजे कासगंज और मथुरा रेल मार्ग पर दोनों ट्रेनों का आवागमन हुआ तो उस समय भीड़ अधिक रही। वहीं सिटी रेलवे स्टेशन पर उद्घोषणा करने वाला कर्मी गैरहाजिर रहा। इस कारण खुद जीआरपी ने कर्मियों ने माइक के जरिये उद्घोषणा की। यात्रियों के आवागमन के दौरान सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षा कर्मी मुस्तैद नजर आए।

रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर रात रहा डेरा
अन्य जिलों से देर रात को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आए। इस दौरान अभ्यर्थियों व साथ आए परिजनों ने अपने साथ लाए बिस्तर के जरिये सिटी रेलवे स्टेशन व रोडवेज बसस्टैंड, हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रात गुजारी। इस दौरान पुलिस-प्रशासन भी सतर्क रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed