फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Covered by road-bus service at night

हाथरस: रात्रि में रोडवेज बस सेवा पर -कर्फ्यू- का साया

Thu, 11 Jun 2020 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Covered by road-bus service at night
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रात्रि में संचालित होने वाली रोडवेज बस सेवा पर ‘कर्फ्यू’ का साया है। इस कारण डिपो लंबे रूटों पर रात्रि सेवा बंद है। रात्रि सेवा नहीं चलने से डिपो की आमदनी भी प्रभावित हो रही है।
उल्लेखनीय है कि अनलॉक-वन में रियायतों के साथ रात्रि में नौ बजे से सुबह पांच बजे तक आवागमन न होने की गाइडलाइन जारी की गई है। इस गाइडलाइन के कारण हाथरस डिपो की बसें देहरादून, हरिद्वार, मुरादाबाद, लखनऊ आदि मार्गों पर संचालित नहीं हो पा रही हैं। इसमें ढील का अधिकारी इंतजार कर रहे हैं, जिससे बसों का संचालन किया जा सके। हाथरस डिपो की हालत सही नहीं चल रही है।
विज्ञापन

जिले में काफी इलाके हॉटस्पॉट में शामिल हो गए है। इस कारण यात्री घरों से नहीं निकल रहे हैं। इन दिनों सुबह से शाम तक चलने वाली बस में मात्र दस से 12 यात्री सफर कर रहे हैं। डिपो को घाटा उठाना पड़ रहा है। लंबे रूटों पर संचालित होने वाली बसों से अधिकारियों को आमदनी की आस है। हाथरस डिपो की एआरएम शशी रानी का कहना है कि रात्रि में शासन के आदेश के चलते बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed