फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Couples donated blood by expressing love

हाथरस : दंपतियों ने प्यार का इजहार कर किया रक्तदान

Tue, 15 Feb 2022 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Couples donated blood by expressing love
हाथरस : ब्लड बैंक में रक्तदान के दौरान मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के तत्वावधान में सोमवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में कपल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. अनिल सागर वशिष्ठ ने किया। इसमें दंपतियों ने प्यार का इजहार कर रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र भी दिया गया।
इस मौके पर अनिल सागर वशिष्ठ ने कहा कि एडीएचआर संस्था पूरे जिले में बहुत ही अतुलनीय कार्य कर रही है। रक्तदान समय की आवश्यकता है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि रक्तदान के लिए लोग और संस्थाएं आगे आ रही है। राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र गोयल ने कहा कि अच्छी सोच और अच्छे कार्य संस्थाओं को आगे बढ़ाती है। सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश ने कहा कि रक्तदान से किसी व्यक्ति का जीवन बचाना ईश्वरीय कार्य होता है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सौरभ सिंघल ने कहा कि एडीएचआर जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करती है। शिविर में शैलेंद्र सांवलिया, राजेश वार्ष्णेय, उपवेश कौशिक, कमलकांत दोवराबाल, बाल प्रकाश वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, अजय वार्ष्णेय, सुनील अग्रवाल, दीप्ति वार्ष्णेय, अरविंद वार्ष्णेय, शैलेश अग्रवाल, गोपाल सिंह, अरुण सूर्या, सुनीत आर्य, सुनील अग्रवाल, अमन बंसल, भानु प्रकाश, पीयूष गुड़िहा, चुन्ना लाला, टिंकू राना, प्रदीप पाठक, नीतेश वार्ष्णेय, सौरभ गुप्ता, अंकित वार्ष्णेय आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed