फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Corona vaccine will be installed in ten booths at five centers today

हाथरस : पांच केंद्रों पर बने दस बूथों पर आज लगेगा कोरोना का टीका

Thu, 21 Jan 2021 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Corona vaccine will be installed in ten booths at five centers today
हाथरस : कोविड 19 के टीकाकरण को लेकर मुरसान में आई वैक्सीन। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के पांच केंद्रों पर 22 जनवरी को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर दो-दो टीकाकरण बूथ बनाए गए हैं। टीकाकरण केंद्रों पर नोडल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नजर रखेंगे। वह टीकाकरण सत्रों का पर्यवेक्षण करेंगे।
पिछले टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मियों को टीका लगाया गया था, लेकिन इस बार आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी कोरोना का टीका लगाया जाएगा। सुबह दस बजे से टीकाकरण होगा। हालांकि तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए टीकाकरण के काम में लगे स्वास्थ्य कर्मी व विभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के टीकाकरण केंद्र पर सुबह नौ बजे ही पहुंच जाएंगे। प्रत्येक केंद्र पर 200-200 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए चार नोडल व चार सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं, जिनमें प्रशासनिक, पुलिस के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

यहां होगा टीकाकरण
सादाबाद, सिकंदराराऊ, सासनी, एमडी टीबी अस्पताल और मधुगढ़ी स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना का टीकाकरण होगा। इन सभी केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण के लिए दो-दो बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले के पांच केंद्रों पर बनाए गए दस बूथों पर कोरोना का टीका निर्धारित सूची में शामिल लाभार्थियों को लगाया जाएगा। इसके लिए पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्व की भांति ही टीकाकरण के दौरान सभी व्यवस्थाएं रहेंगी।
-डॉ. विजेंद्र सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed