{"_id":"5fdf7d508ebc3e3fc3152e95","slug":"hathras-corona-s-panic-increased-in-power-department-now-ait-infected-hathras-news-ali251624361","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिजली महकमे में बढ़ी कोरोना की दहशत, अब एआईटी हुए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिजली महकमे में बढ़ी कोरोना की दहशत, अब एआईटी हुए संक्रमित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिजली महकमे में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अब बिजली महकमे में एआईटी के पद पर तैनात कर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। आए-दिन कर्मियों के संक्रमित होने की वजह से विभाग में खलबली मची हुई है। विभागीय कर्मचारी अब अपनी निजी लैबों में अपनी जांच करा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले में कोरोना की रफ्तार अब फिर से बढ़ने लगी है। बिजली महकमे के अधीक्षण अभियंता पवन कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कार्यालय में एआईटी के पद पर तैनात अमित कुमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अमित कुमार की मानें तो वह अधीक्षण अभियंता के साथ बीते दिनों चेकिंग पर गए थे। चेकिंग के दौरान किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ गए। उनको बुखार और खांसी की शिकायत हो गई। उन्होंने मथुरा में एक निजी लैब में जांच कराई, जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वह क्वारंटीन होने के साथ अपना उपचार करा रहे हैं।