{"_id":"5f0dfb258ebc3e63c232a2f6","slug":"hathras-corona-investigation-report-of-five-people-including-dead-woman-came-positive-hathras-news-ali2386379198","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मृत महिला सहित पांच लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मृत महिला सहित पांच लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना संक्रमितों की संख्या जिले में तेजी से बढ़ती जा रही है। अब पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सहपऊ क्षेत्र के गांव बुढ़ाइच निवासी एक पुलिसकर्मी के अलावा इसी क्षेत्र के गांव रसगवां की एक गर्भवती महिला जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
शहर की आवास-विकास कॉलोनी का 24 वर्षीय एक युवक भी पॉजिटिव निकला है। शहर के ही 38 वर्षीय एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके परिजनों को क्वारंटीन करने की कार्यवाही स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है।
वहीं सिकंदराराऊ कस्बे की एक महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट उसकी मौत के बाद पॉजिटिव आई है। यह महिला बाहर अपना इलाज करा रही थी और इस दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई है।