{"_id":"60afe4d58ebc3e7fd5304fa6","slug":"hathras-convocation-ceremony-to-be-held-in-police-line-today-sp-took-stock-of-preparations-hathras-news-ali2640722192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पुलिस लाइन में आज आयोजित होगा दीक्षांत समारोह, एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पुलिस लाइन में आज आयोजित होगा दीक्षांत समारोह, एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस लाइन में शुक्रवार को 98 रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने इसकी तैयारियों का जायजा लिया।
एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर शुक्रवार को आयोजित होने वाले दीक्षांत सामारोह की तैयारियों का जायजा लिया। परेड ग्राउंड की समुचित साज-सज्जा व सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। दीक्षांत समारोह में परेड का मान प्रणाम पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्रहण किया जाएगा। एसपी ने बताया कि जिले की पुलिस लाइन स्थित रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र में 100 रिक्रूट प्रशिक्षण के लिए आवंटित हुए।
सभी 100 प्रशिक्षु आरक्षी जिनका 6 माह का गहन प्रशिक्षण तीन नवंबर 2020 से शुरू हुआ। इसका प्रशिक्षण पूरा कराया गया। प्रशिक्षण के लिए चार आईटीआई, तीन पीटीआई भी आरटीसी में नियुक्त रहे। 100 रिक्रूट आरक्षियों में एक प्रशिक्षु आरक्षी द्वारा पारिवारिक समस्या होने पर त्याग पत्र दिया गया और एक रिक्रूट आरक्षी प्रशिक्षण में अनुत्तीर्ण हो गया। उत्तीर्ण 98 रिक्रुट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह में भाग लेंगे। इसके उपरांत सभी उत्तीर्ण रिक्रूट आरक्षी जनपद में ही थानों में व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।