फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Consumers not reaching for work at the post office due to fear of infection

हाथरस : संक्रमण के डर से डाकघर में कामकाज के लिए नहीं पहुंच रहे उपभोक्ता

Wed, 05 May 2021 11:19 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Consumers not reaching for work at the post office due to fear of infection
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर प्रचंड होती जा रही है। इस कारण शहर के मुख्य डाकघर में उपभोक्ताओं की संख्या में भी गिरावट आई है। आधार कार्ड संशोधन से लेकर लेनदेन तक का पूरा कामकाज प्रभावित हो गया है। बीते दिनों मुख्य डाकघर में एक लिपिक के बीमारी के निधन के बाद अन्य कर्मियों में खलबली मची हुई है।
उल्लेखनीय है कि शहर के मुख्य डाकघर में हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोग आते थे। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ उपभोक्ताओं ने मुख्य डाकघर के अलावा शहर के अन्य डाकघरों का रुख बहुत कम कर दिया है। डाकघर में आधार संशोधन व नया बनवाने के लिए हर रोज बड़ी संख्या में लोग आते थे। इसके अलावा स्पीड पोस्ट, जमा और निकासी सहित अन्य कामों के लिए काफी संख्या में लोग आते थे।
विज्ञापन

अब संक्रमण बढ़ने के साथ लोग डाकघर पहुंच भी नहीं रहे हैं। इस कारण कर्मी हाथ पर हाथ रखकर बैठे हुए हैं। बीते दिनों एक बाबू का बीमारी के चलते निधन हो गया। इससे अन्य कर्मियों में खलबली मची हुई है। कर्मी अपनी अपनी जांच कराने में जुटे हुए हैं। इस मामले में पोस्टमास्टर रामबाबू सिंह का कहना है कि कोरोना के चलते डाकघर में लोगों की संख्या में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed