फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Congress workers did door-to-door public relations, met seniors

हाथरस : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर किया जनसंपर्क, वरिष्ठों से की मुलाकात

Sat, 21 Aug 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Congress workers did door-to-door public relations, met seniors
हाथरस : जय भारत महासंपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों से मिलते पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा। वि? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कांग्रेस जनसंपर्क महा अभियान के तहत हर गांव कांग्रेसियों के तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत हाथरस जनपद की 64 न्याय पंचायत पर जनपद का एक-एक कार्यकर्ता प्रभारी के रूप में पहुंचा। डोर-टू-डोर कांग्रेसियों से मुलाकात की।
इस मौके पर न्याय पंचायत कमेटी गठन एवं ग्राम पंचायत अध्यक्ष का चयन प्रक्रिया के साथ-साथ रात्रि प्रवास किसानों के साथ चौपाल युवाओं के साथ संवाद श्रमदान एवं आज सुबह प्रभात फेरी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को नमन किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुओं एवं शिक्षामित्र का सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया। वरिष्ठ कांग्रेसियों को भी सम्मानित किया। इसी शृंखला में बृहस्पतिवार को हाथरस में भी वार्ड नंबर एक, तीन, छह, सात व 21 नंबर वार्डों में घूमकर प्रभात फेरी निकाली। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर आम लोगों को सरकार की नीतियों से परिचित करा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव एवं जिले के प्रभारी अमित सिंह ने जिले की 20 न्याय पंचायतों में पहुंचकर कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ इनमें सहभागिता की। उन्होंने कहा कि अब समय आ रहा है यदि इस देश की अर्थव्यवस्था को बनाए रखना है और वास्तव में खुशहाली लानी है, सर्वहित की बात करनी है तो कांग्रेस को लाना पड़ेगा। शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने कहा शहर का व्यापारी सरकार की नीतियों से खासे परेशान हैं और कांग्रेस की ओर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रमों में सभी न्याय पंचायतों के अध्यक्ष, जिले के पदाधिकारी, फ्रंटल प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारी, ब्लॉक एवं नगर अध्यक्ष और पीसीसी सदस्यों ने सहभागिता की। गांव कलवारी में ऋषि कुमार कौशिक के नेतृत्व में पूर्व पीएम का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर दीपक शर्मा, उमाशंकर उपाध्याय, गगन पाराशर, प्रकाशवीर, बहादुर सिंह, देवेंद्र सिंह, पंकज आदि थे। इसके अलावा ब्रह्मदेव शर्मा ने सफायत खान, सियाराम शर्मा के साथ चुरसैन, सुजान, कलां में भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed