{"_id":"6022d3608ebc3ed26e6d37bd","slug":"hathras-congress-s-dialogue-program-will-be-held-in-village-jalalpur-on-11-hathras-news-ali25585213","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 11 को गांव जलालपुर में होगा कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 11 को गांव जलालपुर में होगा कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम
विज्ञापन
हाथरस : बैठक में भाग लेते कांग्रेसी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संगठन को मजबूत करने एवं गांव स्तर पर किसानों की समस्याओं को जानने के लिए जय जवान-जय किसान के उद्घोष के साथ जिले की चारों तहसीलों में मंगलवार को जनसंपर्क किया गया।
जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि 11 फरवरी को हाथरस तहसील के गांव जलालपुर में सुबह 11 बजे से सभा होगी, जिसमें विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना दीदी एवं पूर्व विधायक प्रदीप माथुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं एवं किसानों से संवाद करेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लाड़पुर, जलालपुर, सूरजपुर, नगला खान, तिपरस आदि गांवों में संपर्क किया गया। अधिक से अधिक संख्या में लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई। इस मौके पर बीना गुप्ता एडवोकेट, सत्यम वशिष्ठ, अध्यक्ष राहुल बत्रा, विपिन शर्मा, पिंटू खटीक, हरिशंकर वर्मा, रामदेव द्विवेदी, राजेंद्र द्विवेदी, राजेश कुमार, गया प्रसाद, असलम आदि थे।