{"_id":"61a7bc774e568467b674a9b1","slug":"hathras-compensation-certificate-for-crops-given-to-farmers-campaign-vehicle-dispatched-hathras-news-ali2795200186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : किसानों को दिए फसलों के क्षतिपूर्ति प्रमाण पत्र, रवाना किया प्रचार वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : किसानों को दिए फसलों के क्षतिपूर्ति प्रमाण पत्र, रवाना किया प्रचार वाहन
विज्ञापन
हाथरस : फसल बीमा योजना सप्ताह के तहत प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्रभारी अधिकारी कल?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बुधवार से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सप्ताह की शुरुआत हो गई। जिसके प्रचार के लिए प्रचार वाहन को प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट प्रथम शिव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर रबी 2020-21 की फसलों में अधिक क्षति होने की दशा में संबंधित किसानों को प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट ने क्षतिपूर्ति प्रमाण पत्र वितरित किए।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि रबी 2020-21 में जनपद में 64 कृषकों को 1051301 रुपये की बीमा कंपनी द्वारा क्षति पूर्ति प्रदान की गई है। रबी 2021 में 31 दिसंबर तक गेहूं, जौ, राई, सरसों एवं आलू फसलों का बीमा कराया जा सकता है। फसल बीमा में ऋणी एवं गैर ऋणी कृषक सम्मिलित हो सकते हैं। रबी फसलों का प्रीमियम कृषकों के लिए 1.5 प्रतिशत है और शेष प्रीमियम का अनुदान भारत सरकार व उप्र सरकार द्वारा दिया जाएगा।
जिसमें गेहूं की फसल का प्रीमियम राशि 1114.92 रुपये प्रति हेक्टेयर है। जिसकी बीमित राशि 74328 रुपये प्रति हेक्टेयर है। इसी प्रकार जौ की फसल का प्रीमियम राशि 765.17 रुपये प्रति हेक्टेयर है। जिसकी बीमित राशि 51011 रुपये प्रति हेक्टेयर है। सरसों की फसल का प्रीमियम राशि 1013.55 रुपये प्रति हेक्टेयर है। जिसकी बीमित राशि 67570 प्रति हेक्टेयर है तथा आलू की फसल का प्रीमियम राशि 7500 प्रति हेक्टेयर है। जिसकी बीमित राशि 150000 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है। संवाद