फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Cold winds intensified with cloud drizzle in the morning sky

हाथरस: सुबह से छाए आसमान में बादल बूंदाबादी के साथ सर्द हवाएं तेज

Sat, 14 Dec 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Cold winds intensified with cloud drizzle in the morning sky
हाथरस: बूंदाबांदी में छाता लगाकर जातीं महिलाएं। - फोटो : HATHRAS
बूंदाबांदी के साथ सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
विज्ञापन

ठंड से बचने के लिए लोगों ने लिया गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कई दिनों से खिल रही धूप बृहस्पतिवार को दगा दे गई। मौसम ने ऐसी करवट बदली कि शुक्रवार की सुबह से शुरू हुआ बूंदाबांदी का सिलसिला शाम तक जारी रहा। काले बादल छाये रहे। बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन बारिश का क्रम जारी रहेगा। ओले पड़ने की संभावना बनी हुई है।
बृहस्पतिवार की शाम से शुरू हुई बूंदाबांदी शुक्रवार की शाम तक रुक-रुककर जारी रही। बारिश से बचने के लिए लोगों को छाता लगाना पड़ा। बूंदाबांदी से तापमान में अधिकतम 19 व न्यूनतम 12 डिग्री रहा। शुक्रवार को सर्द हवाओं के तेवर तल्ख हो गए। सुबह से आसमान में बादल छाये रहे और धूप नहीं निकली। शाम के समय सर्दी और बढ़ गई। बूंदाबांदी के बाद चली हवाएं लोगों के शरीर में नश्तर की तरह चुभ रही।
विज्ञापन

लोग तरह-तरह के जतन कर खुद सर्दी से बचने में जुटे रहे। किसी ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया तो किसी ने अलावा का सहारा लिया। स्कूल-कॉलेजों को जाने वाले विद्यार्थियों की ठंड कंपकंपी छुड़ा रही थीं। सरकारी और अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में फरियादियों की कमी रही। शाम को बाजार जल्दी बंद होने के चलते सड़कों पर खामोशी छा गई। जो लोग जरूरी काम से निकले वह ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों से लदे हुए नजर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed