फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Clocked clocks of Ghantaghar started again with worship

हाथरस : पूजा-अर्चना के साथ फिर शुरू हुईं घंटाघर की बंद पड़ीं घड़ियां

Sun, 23 Oct 2022 11:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Clocked clocks of Ghantaghar started again with worship
हाथरस : घंटाघर का डोरी खींचकर और घंटा बजाकर शुभारंभ करते भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सदर विधायक अ? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के प्राचीन घंटाघर की घड़ी शनिवार की मध्य रात्रि से फिर से चलने लगी। नगर पालिका
के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने घंटाघर पर ध्वज, घड़ी व घंटा का पूजन किया। यह पूजा मंत्रोच्चारण के साथ सीपू जी महाराज ने कराई।
उल्लेखनीय है कि काफी समय से घंटाघर की घड़ी बंद थी। घंटाघर की इमारत भी जर्जर हालत में थी। इसके जीर्णोद्धार का काम शुरू कराया गया था। इस इमारत की फाउंडेशन को चारों तरफ मजबूती के उद्देश्य से सरिया, बदरपुर, सीमेंट व रोड़ी के साथ राम मंदिर में लगने वाले पत्थर भी इसमें लगाया गया था।
घंटाघर में लगी घड़ियां आधुनिक और डिजिटल हैं। यह अपने घंटे की आवाज से पूरे शहर को गुंजायमान करेगी। साथ ही कुछ विशेष समय जैसे सुबह छह बजे, दोपहर 12 बजे, सायं छह बजे व रात्रि 10 बजे तथा रात्रि में 12 बजे उद्घोषणा के साथ भगवान के भजन व आरती भी इस मौके पर गुंजायमान होंगे।
विज्ञापन

शनिवार की मध्य रात्रि में यह घड़ियां गतिमान होने लगी। मध्य रात्रि वहां पूजन और हवन हुआ। पूर्णाहुति के साथ हवन का समापन हुआ। सुबह यहां संकीर्तन हुआ। घंटाघर पर एक विशाल घंटा भी लगाया गया है। इसे भी लोगों नेे अपने हाथों में डोरी लेकर बजाया। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, भाजपा विधायक गौरव आर्य, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, पालिकाध्यक्ष की पत्नी गुंजा शर्मा आदि काफी लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed