फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: City dwellers are injured at the pond crossing railway crossing

हाथरस: शहर के तालाब चौराहा रेलवे क्रासिंग पर शहरवासी हो रहे चोटिल

Fri, 07 Feb 2020 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: City dwellers are injured at the pond crossing railway crossing
हाथरस: बागला कॉलेज रेलवे फाटक पर लगा जाम। - फोटो : HATHRAS
रेलवे क्रासिंग पर जाम से शहरवासी बेहाल
विज्ञापन

क्रासिंग से निकलने की कोशिश में चोटिल हो रहे राहगीर
सुबह से शाम तक लग रहा जाम, लोग झेल रहे दिक्कतें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के तालाब चौराहा पर हो रहे ओवरब्रिज निर्माण के चलते क्रासिंग पार करने के दौरान लोग चोटिल हो रहे हैं। सुबह से शाम तक जाम लग रहा है। इस कारण लोग काफी दिक्कतें झेल रहे हैं। बाकी कमी को ऑटो वाले पूरी कर रहे हैं। जगह-जगह ऑटो को खड़ा कर सवारियों को बिठा रहे हैं। इस कारण हर समय जाम के हालत बने रहते हैं।
शहर के तालाब चौराहा पर लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। सेतु निगम ने काफी काम पूरा कर दिया है। अब रेलवे क्रासिंग पर अलीगढ़ और आगरा रोड की साइड पर पिलर बनाने का काम चल रहा है। रेलवे द्वारा क्रासिंग के बाद खुदाई कर दी, जिससे वहां गहरा गड्ढा हो गया है। इस गड्ढे में सुबह से शाम तक काफी लोग गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों साइड पर ऑटो वालों ने अपने ऑटो खडे़ कर रखे हैं। इस कारण तालाब चौराहा पर जाम लग रहा है। बागला रेलवे क्रासिंग, बिजली कॉटन मिल, इगलास अड्डा रेलवे क्रासिंग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग रहा है। इस कारण लोगों को गंतव्य तक की दूरी तय करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed