{"_id":"5f7621218ebc3e9bc03f4b6c","slug":"hathras-chiragvir-son-of-former-minister-ramvir-took-bjp-membership-in-lucknow-political-stir-in-the-district-hathras-news-ali2452111148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पूर्व मंत्री रामवीर के बेटे चिरागवीर ने लखनऊ में ली भाजपा की सदस्यता, जिलें में सियासी हलचल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पूर्व मंत्री रामवीर के बेटे चिरागवीर ने लखनऊ में ली भाजपा की सदस्यता, जिलें में सियासी हलचल शुरू
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सादाबाद विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिरागवीर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने बृहस्पतिवार को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। चिरागवीर के भाजपा में जाने से जिले में सियासी हलचल तेज हो गई। चिरागवीर का कहना है कि वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे। इस मामले में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का कहना है कि चिराग अब बालिग हैं। वह अपना निर्णय लेने में खुद सक्षम हैं। उन्होंने इस बात से इंकार किया है कि वे भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सादाबाद विधायक व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय इस समय बसपा से निलंबित चल रहे हैं। वह अभी किसी दल में नहीं हैं। पिछले दिनों रामवीर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। तब यह तय हुआ था उनके बेटे चिरागवीर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसके अगले दिन चिरागवीर आगरा में भाजपा के कार्यालय पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे भी थे, लेकिन तब भाजपा नेताओं ने यह कहा था कि उन्हें लखनऊ में खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ही सदस्यता ग्रहण कराएंगे। इसके बाद चिराग वहां से वापस चले आए थे। तब से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
अब बृहस्पतिवार को लखनऊ में स्वतंत्र देव सिंह ने चिराग को पार्टी की सदस्यता दिलाई। जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय भाजपा और अन्य नेताओं को मिली तो यहां फिर से चर्चाएं शुरू हो र्गइं। इस सिलसिले में चिरागवीर ने बताया कि अब वह भाजपा के सदस्य हैं और इससे पहले वह किसी पार्टी में नहीं रहे। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पिता इस समय किसी दल में नहीं है। वहीं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का कहना है कि चिराग अपना निर्णय लेने में खुद सक्षम हैं।