फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Children showed talent on the first day of Umang Carnival

हाथरस : उमंग कार्निवल में पहले दिन बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 08 Dec 2022 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Children showed talent on the first day of Umang Carnival
हाथरस : उमंग कार्निवल कार्यक्रम में शामिल एक छात्रा को प्रमाणपत्र देतीं डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में उमंग कार्निवल का आयोजन किया गया। इसमें बेसिक के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। छह दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन रंगोली, चित्रकला, टीएलएम, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्काउट एंड गाइड शिविर आयोजित किया गया। निपुण परीक्षा का आयोजन किया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य डायट, उप शिक्षा निदेशक डॉ. ऋचा गुप्ता ने जिलाधिकारी को बुके भेंट कर स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ. बसंत अग्रवाल अपर जिलाधिकारी एवं साहित्य प्रकाश मिश्र रहे। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी को आयोजक संदीप कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बुके भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्काउट एंड गाइड प्रभारी कुलदीप सिंह, रंगोली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम चरनजीत सिंह, नुपुर गर्ग, अर्चना सिंह, अमित कुमार, मुकेश कुमार, देव राज सिंह, गोपाल डायट, राज कुमार इखको, राज किशोर यादव, श्री कृष्ण प्रवक्ता द्वारा प्रतियोगिताओं को संचालित किया। जिला समन्वयक शिक्षण अशोक चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में जिला गुणवत्ता प्रकोष्ठ (बेसिक शिक्षा) से हरवीर सिंह, सुशील कुमार, गिरिराज शुक्ला, तरुण विजय सेंगर, भूपेंद्र कुमार सेंगर धर्मेेेंद्र कुमार, जसवंत सिंह, दीपक कुमार एवं पवन कोयल ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरिता वर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed